Friday, August 15, 2025

खग्रास चंद्रग्रहण भाद्रपद मास में पूर्णिमा 7/8 सितम्बर 2025 ई.

 विक्रम संवत 2082 में चार ग्रहण आकाश मंडल में दृश्य होगे l निम्नलिखित चारों ग्रहण कर रहे हैं :-

               1. खग्रास चन्द्र ग्रहण 7/8 सितम्बर 2025 ई .                                               2. आंशिक सूर्य ग्रहण 21/22 सितम्बर 2025 ई .                                          3.कंकण सूर्य ग्रहण ( 17 फरवरी 2026 ई .)।                                             4. खग्रास चन्द्र ग्रहण ( मार्च 3, 2025 ई .)।                                         खग्रास चन्द्र ग्रहण भारत वर्ष में दिखाई देंगे l दोनों सूर्य ग्रहण भारत वर्ष में दिखाई नहीं देगे l।         

                सितम्बर 7/8 , 2025 को खग्रास चन्द्र ग्रहण 

खग्रास चन्द्र ग्रहण भाद्रपद मास में पूर्णिमा तिथि, रविवार, तदनुसार 7/8 सितम्बर 2025 ई . को भारत वर्ष में 7 सितम्बर 2025 ई . की रात्रि 9 बजकर 57 मिनट पर खग्रास चन्द्र ग्रहण शुरू होगा और सारे भारत वर्ष में चन्द्र उदय सायं काल 6 बजकर 57 मिनट पर हो चुका होगा l उसके बाद रात्रि 9 बजकर 57 मिनट खग्रास चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ हो जाएगा और रात्रि में 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा l भारत वर्ष के सभी शहरों और गांवों में यह ग्रहण दिखाई देगा l प्रारम्भ से मोक्ष रूप में दिखाई देगा l इस चन्द्र ग्रहण और चन्द्र बिम्ब पश्चिम -दक्षिण की ग्रसित होकर उत्तर -पूर्व की ओर से मुक्त होता हुआ दिखाई देगा l विश्व में किन किन स्थानों दिखाई देगा  यह यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पश्चिमी - उत्तर - पूर्वी अमेरिका में दिखाई देगा l पेसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका एवं हिन्द महासागर में खग्रास चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा और भारत में चन्द्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा l इसके साथ साथ ही यह चन्द्र ग्रहण म्यांमार, चीन, नाईजिरिया, थाईलैण्ड, इंडोनेशिया, जर्मनी, रसिया, उत्तरकोरिया, इटली , बंगलादेश, हंगरी, फिलीपींस, ग्रीस, सिंगापुर, रोमानिया, जापान, फ्रांस, स्पेन और भारत वर्ष में अधिकतर भागों में दिखाई देगा l भारत वर्ष के सभी शहरों/ गांवों में यह खग्रास चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा l ब्राजील के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा l

     खग्रास चन्द्र ग्रहण के स्पर्शादि समय भारतीय मानक समय इस प्रकार हैं l                                                                         

                             घंटा.    मिनट     सैंकड 

             ग्रहण स्पर्श:    21 -    57.     - 09 

           खग्रास प्रारम्भ:   23.    -00     -48 

              ग्रहण मध्य   : 23.   - 41      -47 

          खग्रास समाप्त :  01.    -22.     -51 

   चन्द्र ग्रहण समाप्त   : 01-    26      -31   

                  पर्व काल:  3 घण्टे 29 मिनट 

                      परम ग्रास मान 1.362

                        


         खग्रास चन्द्र ग्रहण का सूतक काल 7 सितम्बर 2025 ई. को 12 बजकर 57 मिनट प्रारम्भ हो जाएगा l महा श्राद्ध में ग्रहण सूतक लगा रहेगा l सूतक काल में भोजन पकाने वर्जित माना जाता हैं l किसी घर परिवार में कोई श्राद्ध हो तो सूतक काल से पहले सब कार्य कर ले l दान करने के फलों को दान धर्म कर्म करने चाहिए l  कुम्भ राशि में चन्द्रमा का गोचर करेंगे और चन्द्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में स्थित हैं l शनि देव राशि के स्वामी हैं और राहु और बृहस्पति का अधिपत्तित्व होता है l कुम्भ राशि के समय घटित हो रहा है और यह सब अधिक अशुभ और कष्ट प्रद रहेगा l
          मेष राशि वालों को अच्छा रहेगा और लाभ प्राप्त होगा l वृष राशि वालों को सुख और समृद्धि आने वाली हैं l मिथुन राशि वालों को राहु और चंद्रमा की दृष्टि से अपमान होने की संभावना है और ध्यान रखना चाहिए l कर्क राशि वालों को समय ठीक नहीं हैं l कष्ट उठाना पड़ सकता हैं l भगवान श्री शिव जी प्रार्थना करे और दान धर्म और पूजा पाठ करें l सिंह राशि वालों को सावधानी बरतने आवश्यकता है l केतु और सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं और राहु और चंद्रमा की दृष्टि पड़ रही हैं l जीवनसाथी को कष्ट उठाना पड़ सकता हैं l  कन्या राशि वालों को घर परिवार में सुख और शांति रहेगी l वाहन चलाते समय ध्यान रखें l तुला राशि वालों को समय उत्तम नहीं है और घर परिवार में चिन्ता बनी रहेगी और ईश्वर की आराधना करें l वृश्चिक राशि वालों को समय ठीक नहीं हैं और प्रभु श्रीराम जी पूजा पाठ करना चाहिए l भगवान श्री राम सब कष्टों को दूर कर देते हैं l धनु राशि वालों का समय उत्तम और शांति मिलेगी l धन लाभ होगा और खर्चों में वृद्धि होगी l मकर राशि वालों को व्यापार और वाणिज्य करते समय ध्यान रखें और हानि उठानी पड़ सकती हैं l कुम्भ राशि वालों के लिए समय अच्छा नहीं है l शनि देव की पूजा पाठ करें और दान करें l चोट लगने का भय बना रहे गा और वाहन चलाते समय ध्यान रखें l मीन राशि वालों पर शनि देव विराजमान हैं और कार्य क्षेत्र में सावधानी बरतने आवश्यकता है और व्यापार में लेन देन सोच विचार करें नहीं हानि उठानी पड़ सकती हैं l

खग्रास चंद्रग्रहण भाद्रपद मास में पूर्णिमा 7/8 सितम्बर 2025 ई.

 विक्रम संवत 2082 में चार ग्रहण आकाश मंडल में दृश्य होगे l निम्नलिखित चारों ग्रहण कर रहे हैं :-                1. खग्रास चन्द्र ग्रहण 7/8 सि...